Saturday, 29 August 2026

मावली पुलिस ने तीन हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार, 8 पिस्टल और 60 जिंदा करतूत किए बरामद


मावली पुलिस ने तीन हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार, 8 पिस्टल और 60 जिंदा करतूत किए बरामद

चुनाव आयोग के निर्देश के बाद विधानसभा के चुनाव को देखते हुए उदयपुर जिले की मावली थाना पुलिस ने मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले के खिलाफ चलाएं अभियान के तहत 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

मावली थाना पुलिस ने बताया कि एक मुखबिर से सूचना मिली थी इस बारे में। पता चला कि तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से आठ पिस्टल और 60 जिंदा कारतूस भी बरामद किए है। इसके अलावार चार फुके हुए कारतूस भी मिले हैं। ये कारतूस का उपयोग कहां किया गया इसकी जांच की जा रही है।

मावली पुलिस ने बताया कि पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने खुद का नाम प्रकाश उर्फ भूरा पुत्र हजारी लाल निवासी आईडाणा आमेट बताया। प्रकाश की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल मय कारतूस सहित लोडेढ़ मिली। पिस्टल के बारे में उसके पास कोई वैध लाइसेंस या कागजात नहीं थे। पूछताछ में प्रकाश ने चित्तौड़गढ़ निवासी विजय गुर्जर से हथियार खरीदकर लाना बताया। विजय गुर्जर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि दो दिन बाद प्रकाश की सूचना पर आरोप नितिन उर्फ निक्की निवासी पीपली चौक को फतहनगर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में नितिन द्वारा ही आरोपी प्रकाश को पिस्टल और कारतूस देना कबूल किया। नितिन के मकान से 7 देसी पिस्टल, 4 मैग्जीन और 56 पिस्टल के जिंदा कारतूस बरामद किए। यह हथियार अवैध तरीके से बिहार से मंगवाए गए थे और इन्हें उदयपुर और राजसमंद में ही सप्लाई करना था। 


Previous
Next

Related Posts