Saturday, 29 August 2026

IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराया, रोहित शर्मा ने लगाया तूफानी शतक

IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराया, रोहित शर्मा ने लगाया तूफानी शतक
अफगानिस्तान ने पहले खेलकर 8 विकेट पर 272 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया ने सिर्फ 35 ओवर में दो विकेट खोकर बेहद आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत ने अपने वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में अफगानिस्तान की टीम को एकतरफा हरा दिया। टीम इंडिया की इस जीत के हीरो जसप्रीत बुमराह और कप्तान रोहित शर्मा रहे। 

जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों के दमदार खेल के बाद कप्तान रोहित शर्मा की रिकॉर्डतोड़ पारी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जीत हासिल कर भारत ने वनडे वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। 

अफगानिस्तान के कप्तान हसमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। पूरी टीम 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 272 रन बना सकी। भारत ने ये लक्ष्य 35 ओवरों में हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने 84 गेंदों पर 16 चौके और पांच छक्कों की मदद से 131 रन बनाए। विराट कोहली ने भी अर्धशतक जमाया। कोहली 55 रनों पर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की तरफ से शाहिदी ने 80 और अजमतुल्लाह जाजई ने 62 रन बनाए।

अफगानिस्तान ने पहले खेलकर 8 विकेट पर 272 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया ने सिर्फ 35 ओवर में दो विकेट खोकर बेहद आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

Previous
Next

Related Posts