


गुर्जर समाज के सभी पदाधिकारियों ने आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रेम सिंह बाजौर के नेतृत्व में भाजपा का समर्थन किया। बुधवार को नीमकाथाना में गुर्जर समाज की आयोजित बैठक में भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की गई ।
गुर्जर समाज से पूर्व विधायक फुलचन्द गुर्जर,करणसिह बोपिया, पूर्व जिला प्रमुख प्रतिनिधि दाताराम गुर्जर, बाबुलाल गुर्जर आगवाडी, अशोक धाबाई करौली, जिला परिषद सदस्य सुमित गुर्जर, पुर्व प्रधान सन्तोष गुर्जर, ओमप्रकाश , छीत्तर गुर्जर,सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण गुर्जर, कैलाश गुर्जर स्यालोदङा, उमराव गुर्जर नाथूवाला, हजारी गुर्जर बागवाला, रामनिवास गुर्जर रिटायर्ड पुलिस उपअधीक्षक, रामसिंह गुर्जर एडवोकेट, फुलचन्द गुर्जर दलपतपुरा, प्रभुदयाल गुर्जर बासङी, राजाराम गुर्जर एडवोकेट सहित समाज के सैकङो व्यक्ति उपस्थित रहे।
समाज ने कांग्रेस से मिले धोखे पर बैठकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मोजूद वक्ताओ ने बताया के देश का पहला प्रधानमंत्री सरदार पटेल गुर्जर होता। लेकिन कांग्रेस की परिवारवाद की नीति के चलते सरदार पटेल प्रधानमंत्री नहीं बन सके। राजेश पायलट को राजनीति से दूर करना और सचिन पायलट को आगे करके वोट लेकर गहलोत को मुख्यमंत्री बनाना, समाज के नेता को नकारा और निकम्मा कह कर अपमानित करना।
बैठक में नीमकाथाना मे रामकुवार गुर्जर की हत्या, करणसिह गुर्जर की राजनीतिक हत्या करना ओर देश आजाद होने से आज तक कांग्रेस द्वारा किसी भी गुर्जर समाज के प्रतिनिधि को विधायक या प्रधान की टिकट नहीं देना जैसे मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा हुई इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी ने अशोक गहलोत के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की घोषणा से भी गुर्जर समाज नाराज़ है। ऐसे में बैठक में मौजूद सभी प्रबुद्ध व्यक्तियों और सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा के पूर्व विधायक प्रेमसिंह बाजौर को खुला समर्थन देने की घोषणा की।
पूर्व विधायक प्रेमसिंह बाजौर ने भाजपा का समर्थन करने के लिए गुर्जर समाज का दिल से आभार व्यक्त किया।