Saturday, 29 August 2026

अधजली लाश किन्नर नीलू की थी,बॉयफ्रेंड और उसके दो साथियों ने की हत्या,कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा


अधजली लाश किन्नर नीलू की थी,बॉयफ्रेंड और उसके दो साथियों ने की हत्या,कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा


जयपुर के पापड़ गांव में मिली किन्नर की अधजली लाश रेनवाल जयपुर में रहने वाले किन्नर नीलू की थी। उसकी हत्या 28 सितंबर को उसके बॉयफ्रेंड नरसी मीणा और उसके साथी सुनील भाट और सूरज ने की थी। किन्नर नीलू वर्तमान में मानसरोवर में रह रही थी।

किन्नर नीलू के बॉयफ्रेंड नरसी ने 28 सितंबर की शाम उसकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद रात को 11.30 बजे पापड़ गांव के पास ले जाकर शव को जलाया गया था। हत्या के बाद नरसी ने घर जाकर अपने बेटे का जन्मदिन मनाया था। कानोता पुलिस ने हत्या में शामिल नरसी मीणा, सुनील भाट और सूरज को एक दिन पहले कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।

रेनवाल (जयपुर) की रहने वाली नीलू किन्नर घर छोड़ कर जयपुर आ गई थी। वह जयपुर में ड़ेरे में रहने लगी थी। डेरे के अन्य किन्नरों के साथ बधाई लेने जाती थी। उसे फागी सहित अन्य गांवों का इलाका दे दिया गया था। तभी उसकी पहचान नरसी मीणा से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हो गई, जो प्यार में बदल गई।

नरसी ने एक बोलेरो गाड़ी ले ली थी। नरसी इसी गाड़ी में नीलू को लेकर जाता था। इनके साथ सुनील भाट भी जाता था। नरसी गाड़ी चलाता था और सुनील भाट ढ़ोलक बजाता था। नीलू किन्नर पहले डेरे में ही अन्य किन्नरों के साथ रहती थी। जब उसे नरसी से प्रेम हो गया तो दोनों फ्लैट लेकर लिव इन रिलेशन में अलग रहने लगे थे। दोनों के बीच में पिछले 4 साल से अफेयर चल रहा था। दोनों साथ ही रहते थे और बधाई मांगने भी एक साथ ही जाते थे।नीलू किन्नर को बधाई मांगने के 15 से 25 हजार वसूलते थे। इनमें से नरसी मीणा को 3 हजारऔर 500 रुपए सुनील भाट को देती थी। कुछ रुपए अपने गुरु को दे देती थी और बाकी बचे हुए रुपए अपने पास रखती थी। नीलू को महंगे कपड़े पहनने का शौक था। वह सोने और चांदी की ज्वेलरी भी खरीदती रहती थी।

नरसी मीणा पहले से ही शादीशुदा है। करीब 15 साल पहले शादी हुई थी। बड़ा बेटा 12 साल का और दूसरा 8 साल का है। नरसी की पत्नी को पता चला गया था कि उसका किन्नर से अफेयर चल रहा है। दोनों साथ रहने लगे तो नरसी की पत्नी ने इसका विरोध किया। नरसी ने घर भी जाना छोड़ दिया था। ऐसे में नरसी की पत्नी भी गुस्से में घर छोड़ कर चली गई थी।  नीलू किसी और से फोन पर बातें करने लगी थी। इसका पता नरसी को लगा तो वह फोन पर बात करने से मना करता था। नीलू किन्नर काफी सुन्दर थी। उसके कई अन्य लोगों से भी दोस्ती हो गई थी। इसी बात को लेकर नीलू और नरसी के बीच में विवाद होने लगा था। नरसी ने कई बार नीलू के साथ मारपीट भी की। इसकी शिकायत भी नीलू ने खो नागोरियान थाने में की थी। 


Previous
Next

Related Posts