Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत ने रिछपाल मिर्धा को तेजाजी कल्याण बोर्ड, देवासी पशुपालक कल्याण बोर्ड में ,मुकेश वर्मा स्थापत्य कला बोर्ड, राकेश गुप्ता अग्रसेन कल्याण बोर्डऔर देवेंद्र बुटाटी ईडब्ल्यूएस बोर्ड का बनाया अध्यक्ष

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आचार संहिता लगने से पहले बोर्ड के अध्यक्ष औरउपाध्यक्ष सहित सदस्यों की घोषणा की। यही नहीं इन पदों पर नियुक्त होने वाले नेताओं को कारोबार भी ग्रहण कर दिया गया।

रिछपाल मिर्धा तेजाजी कल्याण बोर्ड के बने अध्यक्ष 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आचार संहिता लगने से पहले बोर्ड के अध्यक्ष औरउपाध्यक्ष सहित सदस्यों की घोषणा की। यही नहीं इन पदों पर नियुक्त होने वाले नेताओं को कारोबार भी ग्रहण कर दिया गया।

सीएम गहलोत ने रिछपाल मिर्धा को तेजाजी कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है। सीकर के दिनेश कस्वां को उपाध्यक्ष,नागौर के रिद्धकरण लोमरोड़, जोधपुर के राजूराम चौधरी, सुरुसरा के रतनलाल घासल, फलोदी के मोहन गोदारा, सीकर के विजेंद्र पूनिया, राजकुमार और कालूराम जाट सात सदस्य बनाए हैं।

पशुपालक कल्याण बोर्ड में गोदराम देवासी अध्यक्ष: पशुपालक कल्याण बोर्ड का रानीवाड़ा के गोदराम देवासी को अध्यक्ष और जोधपुर के सुखदेव देवासी को उपाध्यक्ष और और 6 सदस्य जिसमें नागौर के गुमानाराम राईका, जालौर के आसुराम देवासी, जयपुर के उम्मेद सिंह रैबारी, सिरोही के प्रमाराम देवासी, सोजत के भागीरथ देवासी और भंवर देवासी के नाम शामिल है।

मुकेश वर्मा स्थापत्य कला बोर्ड के अध्यक्ष: सीएम गहलोत ने मुकेश वर्मा को स्थापत्य कला बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है।
राकेश गुप्ता अग्रसेन कल्याण बोर्ड अध्यक्ष: सीएम गहलोत ने राकेश कुमार गुप्ता को राजस्थान राज्य अग्रसेन कल्याण बोर्ड में अध्यक्ष बनाया है। 

देवेंद्र सिंह बुटाटी ईडब्ल्यूएस बोर्ड के अध्यक्ष:सीएम गहलोत ने कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह बुटाटी को आर्थिक पिछड़ा वर्ग (ईडब्ल्यूएस) बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है।

Previous
Next

Related Posts