Saturday, 29 August 2026

भाजपा ने 41 विधानसभा सीटों की पहली सूची जारी की, 7 सांसदों को चुनाव में उतारा, चुनाव बना रोचक


भाजपा ने 41 विधानसभा सीटों की पहली सूची जारी की, 7 सांसदों को चुनाव में उतारा, चुनाव बना रोचक

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने काफी कशमकश के बादअपनी 41 विधानसभा सीटों की पहली सूची जारी कर दी है। केंद्रीय नेतृत्व में पहली सूची में 7 सांसदों को चुनाव मैदान में उतरकर राजस्थान का चुनाव रोचक बना दिया है। 

केंद्रीय नेतृत्व में कुछ चौंकाने वाले निर्णय कर बड़े नेताओं को यह संदेश दे दिया है कि अब निर्णय उनके आधार पर ही होंगे। पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भेरू सिंह शेखावत के  दामाद का टिकट काट दिया है।वहां पर जयपुर की पूर्व राजकुमारी औरराजसमंद से सांसद दिया कुमारी को टिकट दिया है। झोटवाड़ा से वसुंधरा के समर्थक पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत का टिकट काट कर जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्धन सिंह को टिकट दिया है। राज्यसभा के सदस्य डॉक्टर करोड़ी लाल मीणा को सवाई माधोपुर से, अलवर के सांसद बालक नाथ को तिजारा से,अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी को किशनगढ़ से, झुंझुनू के सांसद नरेंद्र कुमार कोमंडावा विधानसभा क्षेत्र से और जालौर के सांसद देव जी पटेल को सांचौर से टिकट दिया है। पूर्व आईएएस अधिकारी कम मीणा को बस्सी से टिकट दिया है।
विस्तार से देखें सूची में नाम…


Previous
Next

Related Posts