


चुनाव आयोग पांच राज्य राजस्थान,मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ तेलंगानाऔर मिजोरम में चुनाव की तारीखों का ऐलान सोमवार 9 अक्टूबर को कर दिया जाएगा। चुनाव आयोग ने सोमवार को कमीशन की बैठक रखी है। इसके तत्काल बाद दोपहर 12:00 बजेचुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी है।
इसी में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पांचो राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेंगेराजस्थान,मध्य प्रदेश मिजोरम और तेलंगाना में एक चरण मेंचुनाव कराए जाने की संभावना व्यक्ति जा रही है जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होंगे।