Saturday, 29 August 2026

9 से 15 अक्टूबर तक प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी, पदाधिकारीगण 13 जिलों में अपने-अपने क्षेत्र में जाकर तैयारी करेंगे और जनसंपर्क अभियान कांग्रेस कोर कमेटी का फैसला


9 से 15 अक्टूबर तक प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी, पदाधिकारीगण 13 जिलों में अपने-अपने क्षेत्र में जाकर तैयारी करेंगे और जनसंपर्क अभियान कांग्रेस कोर कमेटी का फैसला

विधानसभा चुनाव के लिए गठित प्रदेश कांग्रेस की कोर कमेटी तथा ईआरसीपी से प्रभावित होने वाले 13 जिलों के प्रमुख कांग्रेसजनों की संयुक्त बैठक रविवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वार रूम, 7, अस्पताल रोड़, जयपुर पर संपन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती अमृता धवन, वीरेंद्र सिंह राठौड़ सहित इन 13 जिलों से आने वाले मंत्रिमण्डल के सदस्यगणों, विधायकगणों एवं एआईसीसी पदाधिकारीगण ने भाग लिया।

बैठक में चर्चा पश्चात निर्णय लिया गया कि ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना नहीं बनाकर भाजपा की केंद्र सरकार ने राजस्थान की जनता के साथ विश्वासघात किया है। इसके विरोध में प्रदेश के ईआरसीपी योजना से प्रभावित होने वाले जिलों में भाजपा के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पदाधिकारीगण 13 जिलों में अपने-अपने क्षेत्र में जाकर तैयारी करेंगे और जनसंपर्क अभियान में लोगों को जागरूक करने का कार्य करेंगे जिसकी समीक्षा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवस्थापित वार रूम द्वारा की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया है कि दिनांक 16 अक्टूबर से बारां जिले से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अभियान प्रारंभ होगा जिसके तहत प्रतिदिन दो जिलों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम होंगे और 6 बड़ी विशाल जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा।


Previous
Next

Related Posts