Saturday, 29 August 2026

ईआरसीपी को लेकर कांग्रेस 16 अक्टूबर से बारां जिले में जनसभा आयोजित कर भाजपा के खिलाफ शुरू करेगी अभियान, प्रभावित 13 जिलों में कांग्रेस करेगी आंदोलन: डोटासरा


 ईआरसीपी को लेकर कांग्रेस 16 अक्टूबर से बारां जिले में जनसभा आयोजित कर भाजपा के खिलाफ शुरू करेगी अभियान, प्रभावित 13 जिलों में कांग्रेस करेगी आंदोलन: डोटासरा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए करते हुए कहा कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पदाधिकारी 9 अक्टूबर से ईआरसीपी से प्रभावित सभी जिलों में जाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अभियान की तैयारियों में जुटेंगे और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना नहीं बनाकर राजस्थान की जनता के साथ की गई वादाखिलाफी के विरूद्ध जन-जागरण अभियान 16 अक्टूबर से बारां जिले में विशाल जनसभा आयोजित कर प्रारंभ होगा। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में जितनी भीड़ आई उससे ज्यादा भीड़ कांग्रेस की ओर से ईआरसीपी के मुद्दे पर पूर्वी राजस्थान के जिलों में आयोजित होने वाली सभी 6 जनसभाओं में आएगी। डोटासरा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस बार ‘‘काम किया दिल से कांग्रेस फिर से’’ के नारे के साथ जनता के बीच जाएगी तथा केंद्र सरकार की वादा खिलाफियों एवं विफलताओं को जनता के बीच ऊजागर करने के साथ ही राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों के आधार पर जन समर्थन मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता परिवर्तन के नाम पर आपसी राजनीति में उलझे हुए हैं जबकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी जन सेवा का कार्य कर रही है।

राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार पूर्व प्रधानमंत्री श्री इंदिरा गांधी द्वारा गरीबी मिटाओ के नारे के अनुरूप कार्य कर रही है और जनता को महंगाई एवं बेरोजगारी से बचाने के लिए जनकल्याणकारी योजना लागू कर रही है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस अवसर पर कहा कि काम किया दिल से कांग्रेस सरकार फिर से प्रदेश में यही नारा चलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल और केवल झूठे तथ्यों के आधार पर राजस्थान की सरकार के साथ ही राजस्थान की जनता को भी बदनाम करने का कार्य कर रही है, जिसका ताजा उदाहरण हाल ही में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक समृद्ध किसान की फोटो पूरे राजस्थान भर में इस आशय के साथ लगाना कि उसकी जमीन नीलाम हो गई यह भारतीय जनता पार्टी कीनिम्न स्तरीय सोच को दर्शाता है। जबकि उक्त किसान ने न तो कर्ज लिया और ना ही उसकी जमीन कुर्क हुई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास कांग्रेस सरकार का विरोध करने हेतु कोई मुद्दे नहीं है इसलिए अब झूठे तथ्य के आधार पर अपना प्रचार अभियान चला रहे है और भारतीय जनता पार्टी का यह झूठ आमजनता के सामने ऊजागर हो चुका है।


    Previous
    Next

    Related Posts