Saturday, 29 August 2026

ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न : अपने हित संरक्षण के लिए एकजुट हो ब्राह्मण: डॉ. प्रदीप ज्योति


ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न : अपने हित संरक्षण के लिए एकजुट हो ब्राह्मण:  डॉ. प्रदीप ज्योति

उज्जैन में ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक श्री महावीर धर्मशाला उज्जैन मैं रविवार को संपन्न हुईl फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ प्रदीप ज्योति की अध्यक्षता में आयोजित समापन सत्र में फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित पदम प्रकाश शर्मा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा, फेडरेशन के सलाह का चंद्रशेखर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के सी  दवे एवं विश्व ब्राह्मण महासभा की श्रीमती अनीता मिश्रा मंचासीन रहे l

स्वस्तिवाचन एवं भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप  प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप ज्योति ने फेडरेशन के गठन के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि समय को देखते हुए अब ब्राह्मण समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है ताकि समाजजनों के हित संरक्षण को प्रभावी ढंग से किया जा सकेl 

उन्होंने कहा कि हमारी समृद्ध परंपराएं, संस्कृति, धर्म और ज्ञान का के बारे में भावी पीढियां को जागरूक करने के लिए भी प्रयास किए जाने आवश्यक है l डॉ. ज्योति ने संगठन सशक्तिकरण के लिए ठोस पहल के लिए आश्वस्त किया l उन्होंने आर्टिकल 30 सहित कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर विचार व्यक्त किए l

फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित पदम प्रकाश शर्मा ने अपने संबोधन में संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण पर बल देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में संचालित कार्यक्रम व गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा आगामी योजनाओं को लेकर विचार व्यक्त किए l

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के सी दवे ने अपने संबोधन में संगठन सशक्तिकरण के सुझाव दिए तथा अध्यक्ष व महामंत्री के नेतृत्व में संचालित कार्यक्रमों की सराहना की l


संगठन सचिव सुरेश द्विवेदी ने पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के निर्णय की जानकारी देते हुए अनुमोदन का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया l

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा पंजाब ने अपने संबोधन में हर राज्य में एक समन्वयक की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा जिससे संगठन क्रियाकलापों व गतिविधियों की नियमित जानकारी का राष्ट्रीय स्तर पर समन्वयं किया जा सके l

बैठक में  पंजाब के शेखर शुक्ला ने पंजाब में संचालित कार्यक्रम व गतिविधियों की जानकारी दी, सुभाष पाराशर राजस्थान ने समाज की उन्नति के लिए एक समिति का गठन कर मार्गदर्शी कार्यक्रम बिंदु तैयार करने का सुझाव दिया l बैठक में सुरेश शर्मा हिमाचल प्रदेश, देवेंद्र शुक्ला मध्यप्रदेश, मोहन प्रकाश शर्मा राजस्थान, पंडित उदयशंकर शर्मा बिहार, जेके शर्मा, चंडीगढ़ एस के शर्मा, ब्रह्मदत्त शर्मा, श्रीमती श्रद्धा सारंगी उड़ीसा, पंकज मिश्रा उत्तर प्रदेश,  अश्वनी तिवारी, रमेश ओझा,श्रीमती कविता शर्मा एवं गजाधर शर्मा राजस्थान, रंगदास प्रभु केरल, नरसिंह तमिलनाडु, श्रीमती देवल पीलीवनी तेलंगाना, हरिहरन तेलंगाना आदि ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किएl सुरेश शर्मा हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश में संचालित कार्यक्रम व गतिविधियों की जानकारी देते हुए फेडरेशन क्रियाकलापों को गति देने सुझाव दिए l

मध्य प्रदेश के देवेंद्र शुक्ला ने कहा कि संगठन और समाज के लिए समर्पित प्रयासों से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है अतः एकजुट होने का संकल्प लेकर सामाजिक में कार्य करने की आवश्यकता है l बैठक में श्रीमती कविता मिश्रा राजस्थान ने कई राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में समाज प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करवाने संगठन स्तर पर प्रयासों का सुझाव दिया l

फेडरेशन उपाध्यक्ष गजाधर शर्मा ने वैदिक स्कूलों के माध्यम से ब्राह्मण कर्म एवं धर्म की शिक्षा के प्रभावी प्रचार प्रसार को लेकर ठोस पहल का आग्रह किया l हरिहरन ने फेडरेशन की आर्थिक स्थिति को लेकर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने सुझाव दिए l बैठक का संचालन संगठन सचिव सुरेश द्विवेदी ने किया एवं मंत्र में आभार राष्ट्रीय सचिव प्रमोद शर्मा ने माना l


    Previous
    Next

    Related Posts