Saturday, 29 August 2026

भाजपा आई बचाव में, कर्ज नहीं चुकाने पर जमीन नीलाम करने के नोटिस वाले किसानों से मीडिया से कराई बात


 भाजपा आई बचाव में, कर्ज नहीं चुकाने पर जमीन नीलाम करने के नोटिस वाले  किसानों से मीडिया से कराई बात

जमीन नीलामी के पोस्टर पर गलत किसान की फोटो लगने के बाद अब भाजपा बचाव के लिए के लिए कर्ज माफी से परेशान कुछ किसानों को सामने लेकर आई हैं। रविवार को भाजपा कार्यालय में ऐसे करीब दो दर्जन किसानों ने पत्रकारों के सामने अपनी बात रखी।

भाजपा ने नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत कर्ज माफ नहीं होने से जमीन नीलामी के पोस्टर पर जिस किसान की फोटो लगाई थी। उसका कहना है कि उस पर एक रुपए का भी कर्जा नहीं है। किसान का आरोप था कि भाजपा वालों ने उसे बदनाम किया है। शनिवार को जैसलमेर के किसान माधुराम जयपाल ने सीएम अशोक गहलोत से उनके निवास पर मुलाकात की थी।

भाजपा कार्यालय पहुंचे किसान खाजू ने कहा कि मेरे चचेरे भाई लादूराम ने कर्जा माफ नहीं होने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वादा किया था कि एक,दो,तीन,चार.....दस तक गिनती गिनने से पहले ही किसान का कर्जा माफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा कर्जा माफ नहीं हुआ। मरने के बाद भी बैंक वाले कर्जा चुकाने के लिए परेशान करते रहे। फिर कर्जा नहीं चुकाने पर जमीन कुर्की का नोटिस थमा दिया।

नीम का बास, शाहपुरा के रहने वाले किसान छोटूराम जाट ने कहा कि मैने बैंक से कर्जा लिया था। जब तक कुएं में पानी था। फसल हो जाती थी। इससे कर्जा समय पर चुकाया। पानी खत्म होने पर फसल नहीं हुई और कर्जा नहीं चुका पाए। इसके बाद बैंक वालों ने जमीन नीलामी का नोटिस भेज दिया। इसी प्रकार के साथ कई किसानों ने अपनी दास्तान पत्रकारों के समक्ष की।नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ से सवाल किया गया कि क्या भाजपा किसान की कर्ज माफी को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी? तो राठौड़ सीधे तौर पर इसका कोई जवाब नहीं दे पाए। राठौड़ ने कहा कि घोषणा पत्र के संयोजक केन्द्रीय अर्जुन राम मेघवाल है। वो ही इस बारे में स्पष्ट रूप से बता सकते हैं।


Previous
Next

Related Posts