Saturday, 29 August 2026

हमारे किसान को क्यों किया बदनाम, भाजपा से पूछ रहा पूरा राजस्थान: गहलोत


हमारे किसान को क्यों किया बदनाम, भाजपा से पूछ रहा पूरा राजस्थान: गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को अपने सरकारी निवास पर जैसलमेर के किसान माधौराम से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान किसान माधौराम ने बताया कि उसकी कोई जमीन नीलाम नहीं हुई है। जब कि भाजपा ने अपने पोस्टरो में इस किसान की तस्वीर छापकर कहा है कि इस किसान की जमीन नीलाम हुई है।

सीएम गहलोत ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान के किसानों को बदनाम करने के लिए किसने की फर्जी फोटो छपी जा रही है। जब कि किसी की कोई जमीन नीलाम नहीं हुई है, उसे और उसके परिवार के सदस्यों को पेंशन मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने उक्त किसान का फोटो छाप कर कहा है कि इस किसान ने बैंक से ऋण लिया था और नहीं चुकाया तो जमीन नीलाम कर दी गई। पूरे प्रदेश में इसके पोस्टर लगे हुए हैं।

Previous
Next

Related Posts