Saturday, 29 August 2026

ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में की मांग, आरक्षण आर्थिक आधार पर हो और एक्ट्रोसिटी एक्ट को करे समाप्त


ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में की मांग, आरक्षण आर्थिक आधार पर हो और एक्ट्रोसिटी एक्ट को करे समाप्त

ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक उज्जैन में पहले दिन 7 अक्टूबर को महावीर जैन धर्मशाला (रंग महल) नई पेठ में मुख्य अतिथि माया राजेश त्रिवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष गुर्ज गौड ब्राह्मण समाज, डॉ. प्रदीप ज्योति की अध्यक्षता में संपन्न हुई  विशेष अतिथि के रूप में रामसंत महासभा के कार्यकारिणी अध्यक्ष संत नीलेशानन्द गिरी जी महाराज की उपस्तिथि में संपन्न हुई। 

संगठन के राष्ट्रीय सचिव अश्वनी तिवारी ने बताया कि राष्ट्र के 17 राज्यो से संगठन  के पदाधिकारियों द्वारा भाग लिया गया एवं   निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ब्राह्मण वर्ग के हितार्थ चर्चा कर निर्णय लिए गए। यह जानकारी प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश द्विवेदी  द्वारा दी गई। मंच संचालन सुरेश द्विवेदी द्वारा किया गया, स्वागत भाषण कैलाश दवेजी वरिष्ठ उपाध्यक्ष के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आभार पं प्रमोद शर्मा द्वारा किया गया। 

उन्होंने बताया कि बैठक में मांग की गई कि आर्थिक आधार पर आरक्षण का लाभ दिया जाये। एक्ट्रोसिटी एक्ट को पूर्णतः समाप्त करे अथवा आशिंक संशोधन होऔर राष्ट्रीय स्तर पर ब्राह्मण आयोग  का गठन अनिवार्य रूप से हों। इसके अलावा भगवान परशुराम जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित हो।

    Previous
    Next

    Related Posts