


सीकर पुलिस ने स्पा में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर 11 युवक-युवतियों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है।
आरपीएस अनुज डाल (प्रशिक्षु) ने बताया कि आज सूचना मिली कि सदर थाना इलाके में नेशनल हाईवे संख्या 52 पर जयपुर बीकानेर बायपास रोड पर चंदपुरा के पास रीना थाई स्पा में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। सूचना पर सदर थाना पुलिस और सीकर डीएसटी टीम ने छापेमारी की तो वहां 11 लड़के-लड़कियां मिलीं।
पुलिस ने मौके से 11 आरोपी मुकेश कुमावत,नवनीत गुर्जर,यामीन अली, सुनील जाट, घनश्याम धोबी, सरोज, अरसी, हीरा, टींकू, शाहनाज, अंजना को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल लड़कियां देश के अलग-अलग राज्यों की रहने वाली हैं।