


पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से 10 तोला सोना गायब होने की जानकारी सामने आई है। 50 वर्षीय रेनू शक्तावत ने मानसरोवर पुलिस थाने मे मामला दर्ज कराया है।
उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 18 मार्च को पीएनबी में लॉकर लिया थाऔर लॉकर लेने के साथ ही उसमें 10 तोला सोना रखा था। 4 अक्टूबर को जब सोने की जरूरत हुई तो वे बैंक को बैंक में जाकर लॉकर खोला तो सोना गायब था।लॉकर को खोलते समय बैंक का कर्मचारी मौजूद था। जब बैंक मैनेजर से शिकायत की तो उन्होंनेइस बात से इनकार कर दिया कि आपने सोना रखा ही नहीं होगा।बैंक मैनेजर से जब कहा गया कि वह 18 मार्च के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज बता दें तो उससे भी देने से मना कर दिया।
मानसरोवर थाने के एसआई राजेश ने बताया कि हमने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल बैंक मैनेजर नेलॉकर से सोना रखना ना रखने की बात पर स्पष्ट रूप से बात नहीं की और उन्होंने कहा कि हमारी इसमें कोईगलती नहीं है। लेकिन पुलिस जांच के बाद खुलासा होगा कि आखिर सोना कहां गया। बैंक लॉकर्स की एक चाबी बैंक के पास भी रहती है ऐसी स्थिति में यह घटनागंभीर है और इसके परिणाम भी कुछ भी आ सकते हैं।