


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पार्टी के कार्यक्रम मेंविधायकों के नहीं आने परउन्हें हाथ लिया और कहा किऐसे विधायकों का टिकट भी काटना पड़ सकता है। उन्होंने कहा किराहुल गांधी कोभाजपा के रावण बताने वाले पोस्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शनकरने के लिएगिने-चुने विधायक की पहुंचे थे।इसी बात को लेकर वह नाराज हुए और उन्होंने अपने नहीं आने वाले विधायकों को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए खरी खोटी सुनाई।
शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय पर डोटासरा ने कहा कि वर्ष 2023 में कांग्रेस की सरकार बनेगी और हम ही जीतेंगे।उन्होंने कहा किपार्टी के लिए जो समर्पित होगा उसे ही टिकट देने की पेशकश होगी। वो उम्मीदवार नहीं होगा जो 11 बजे उठता है और यह कहेगा कि भाई साहब पता नहीं था, आज क्या कार्यक्रम था। ऐसे नेता अपना बिजनेस करें, अपना घर संभालें, कांग्रेस पार्टी को जरूरत नहीं है। हमें हर बात के लिए तैयार रहना पड़ेगा।
डोटासरा ने कहा- कुछ विधायकों को लग रहा है, ऐसे कार्यक्रम में नहीं आने से कुछ नहीं होगा। उनके पास इससे बड़ा काम होगा। मैं उन्हें कहना चाहता हूं, कांग्रेस है तो हम सब हैं। हमारे नेता के अस्तित्व के ऊपर और हमारी पार्टी के ऊपर जिस तरह का षड्यंत्र किया जा रहा है, उसके बाद भी किसी कांग्रेस नेता का खून नहीं खोलता है तो ऐसे नेताओं की पार्टी को जरूरत नहीं है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि मैं कितने दिन पद पर रहूं, कितने दिन नहीं रहूं, 100 साल पद पर कोई नहीं रहता। 100 साल तो आदमी जिंदा ही नहीं रहता, लेकिन गोविंद डोटासरा अपने पद के साथ न्याय करेगा। जब मौका आएगा हम बात करेंगे। मैं सब कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं मौका है संघर्ष करो।
उन्होंने कहा कि सड़कों पर उतरो, पार्टी को मजबूत करो। अपने नेता के पक्ष में जी जान लगा दो । जो यह करेगा उसका उज्ज्वल भविष्य है। यह परवाह मत कीजिए कि कौन आ रहा है, कौन नहीं आ रहा। अगर आप में दम होगा तो उसके पीछे-पीछे चलेंगे, कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि भाजपा के लोगों ने राजनीति को सेवा नहीं समझा, व्यापार समझ लिया। अगर कांग्रेस के नेताओं ने ढंग से आंख भी दिखा दी तो ये भाजपा के नेता अस्पताल में ड्रिप लगवाते घूमेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक नेता डरने वाला नहीं है, क्योंकि उनका नेता राहुल गांधी है, जो नेता कहता है डरो मत मुकाबला करो।