Saturday, 29 August 2026

आनासागर सर्कुलर रोड पर अब वाहन चालको नहीं होगी परेशानी, मानसून में सड़कों पर पानी की निकासी होगी सुगम


आनासागर सर्कुलर रोड पर अब वाहन चालको नहीं होगी परेशानी, मानसून में सड़कों पर पानी की निकासी होगी सुगम

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सड़क नवीनीकरण का कार्य प्रगतिरत है। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए आनासागर सर्कुलर  रोड वाया महावीर सर्किल, आनासागर पुलिस चौकी, रीजनल कॉलेज, वैशाली नगर पेट्रोल पंप, बजरंगढ़ सर्किल और नौसर घाटी तक निर्माण कार्य किया जा रहा है। 16.93 करोड़ की लागत से 9.8 किलोमीटर सिक्स लेन में विटुमिन कारपेंटिंग व सीसी रोड का उपलब्ध भूमि के अनुसार सड़क का चौड़ीकरण का कार्य किया गया। 

बजरंगढ़ सर्किल से वाया पुरानी आनासागर चौपाटी, वैशाली नगर पेट्रोल पंप, रीजनल कॉलेज तिराहा से नौसर घाटी तक बीसी और सीसी रोड का कार्य एवं रीजनल कॉलेज तिराहा से महावीर सर्किल वाया आनासागर पुलिस चौकी का बीटी व सीसी रोड का कार्य  पूर्ण कर लिया गया है। 

वहीं उक्त सड़क के दोनों और इंटरलॉकिं ओर सीसी के फुटपाथ व नाली का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। उल्लेखनीय है कि गौरव पथ स्थित देवनारायण मंदिर के सामने वन लाइन रोड होने की वजह से पूर्व में वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था, साथ ही आए दिन जाम के हालात बन जाते थे   इसी परेशानी को देखते हुए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत देवनारायण मंदिर के पास उक्त सड़क को चौड़ा करते हुए यातायात अवरोध को समाप्त करते हुए इस मार्ग को सुगम बनाया गया है । उक्त सड़क के चौड़ीकरण के पश्चात वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पढ़ रहा है और आए दिन लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिल गया है । इसी प्रकार महावीर सर्किल व पुष्कर रोड की कलवर्ट्स का चौड़ीकरण कर यातायात को सुगम बनाया गया। अजमेर स्मार्ट सिटी के आनासागर सर्कुलर सड़क प्रोजेक्ट के तहत फायसागर पुलिस चौकी से रसायनशाला तक सीसी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान में उक्त सड़क का फिनिशिंग, रोड मार्किंग व  रोड फर्नीचर  को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

देवनारायण मंदिर, महावीर सर्किल, पुष्कर रोड की कलवट्‌र्स पर सड़क का चौड़ीकरण करते हुए यातायात को सुगत किया गया। वैशाली नगर स्थित पेट्रोल पंप व आनासागर पुलिस चौकी के पास हर वर्ष मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त होने वाली बीटी सड़क को सीसी सड़क में बदला गया है। जगह-जगह सड़क पर भरने वाले बारिश के पानी से निजात के लिए नालियों का निर्माण किया गया। पुष्कर रोड स्थित प्रचीन शिव मंदिर को शिफ्ट करते एवं बालाजी मंदिर की दीवार को पीछे करते हुए उक्त सड़क का चौड़ीकरण किया गया।



Previous
Next

Related Posts