Saturday, 29 August 2026

आरटीडीसी चेयरमैन राठौड़ ने लिया जैन संतों का आशीर्वाद: जैन संतो का आशीर्वाद मेरे लिए सौभाग्य: राठौड़


आरटीडीसी चेयरमैन राठौड़ ने लिया जैन संतों का आशीर्वाद: जैन संतो का आशीर्वाद मेरे लिए सौभाग्य: राठौड़

वैशाली नगर छतरी मंदिर में आज श्री दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा जागृति मंच संस्था की ओर से दीक्षा महोत्सव  के तहत महाक्षमावाणी पर्व व कलशाभिषेक महोत्सव कार्यक्रम में आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़  ने शिरकत की और संकल्प सागर जी महाराज और सद्भाव सागर जी महाराज के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। 

महोत्सव में संबोधित करते चेयरमैन राठौड़  ने कहा कि जैन समाज के धार्मिक कार्यक्रम में जाने से मुझे अदभुत शक्ति मिलती है, जैन संतो का आशीर्वाद मिलता है, ये मेरा सौभाग्य है। नारेली में उत्तर भारत के पहले हथ करघा कार्यक्रम में सपत्नीक शामिल हुआ। इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है। ,हमारे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने  सभी धर्मो के लिए काम किया है। जैन समाज के लिएं  भी सबसे ज्यादा काम गहलोत सरकार ने किया है।  

इस अवसर पर अजय  धनगसिया, अभय कुमार, बसंत सेठी, सुनिल डीलवारी, संदीप बोहरा, नितिन जैन, प्रकाश जैन, मनोज जैन, अनिल गदिया, मनोज जैन, रूप श्री, अनिल गंगवाल, आदि ने चेयरमैन राठौड़ का स्वागत किया।  चेयरमैन राठौड़  के ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल,  पार्षद नोरत गुर्जर, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, छोटू सिंह रावत, कुलदीप प्रजापति व आरिफ हुसैन आदि मौजूद रहे।


    Previous
    Next

    Related Posts