


कृषि ऑडिटोरियम में टोंक में पोषक अनाजों के उत्पादन में वृद्वि, मूल्य संवर्धन, मूल्य सवर्धित उत्पादो के घरेलू उपभोग में वृद्वि जागरूकता के लिए वर्ष 2023-24 को “अन्तर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष घोषित किये जाने पर कृषि विभाग द्वारा जिला स्तरीय मिलेटस कार्यशाला आयोजित हुई।
कार्यशाला में जिला कलेक्टर डा. ओम प्रकाश बैरवा नें कृषि विभाग की मिलेट्स प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए शरीर को स्वस्थ एवं निरोगी रखने के लिए पोषक अनाज काफी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पोषक अनाज पोषण से भरपूर होने के कारण रोगों से बचाव करता है। उन्होंने कहा कि पोषण अनाज में ज्वार, बाजरा, रागी सांवा इत्यादि मानव स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, जो आज कल विलुप्त हो रही है।
कार्यशाला में जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया है, हमे सात्विक भोजन करना चाहिए।भारत सरकार की पहल के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष मनाया जा रहा है। जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि आज कल की भाग दौड एवं व्यस्त जीवन में स्वस्थ होना एक चुनौती है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित भोजन ही शरीर को पूर्ण पोषण प्रदान कर सकता है।
संयुक्त निदेशक के. के. मंगल कहा कि पोषक अनाजों के विपणन, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण एवं मोटे अनाजों के प्रति लोगों को जागरूक करें। बाजार मांग को बढाया जाये तो राजस्थान उत्पादन के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी देश का अग्रणी राज्य हो सकता है।
उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक दिनेश कुमार बैरवा ने कहा कि मोटा अनाज में 60-70 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेड, 7-11 प्रतिशत प्रोटीन, 1.5-5 प्रतिशत वसा जैसे लिनो लिंक, औलिक पाल्मेटिक अम्ल आदि 2-7 प्रतिशत रेशा एवं विटामिन बी कॉप्लेक्स तथा खनिज जैसे मैग्नीशियम, फॉस्फोरस एवं आयरन पाया जाता है। सहायक निदेशक राम पाल शर्मा ने कहा कि बाजरा ज्वार से मुख्य खाद्य एवं पेय पदार्थ जैसे रोटी, ब्रेड, दलिया, स्नेक्स, बेबी फुड, न्यूट्रीपाउडर, वाईन आदि का प्रयोग होता है। उपनिदेशक उद्यान राजेन्द्र कुमार सामोता ने उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। अमरूद उत्कृष्टता केन्द्र देवडावास के उपनिदेशक ओम प्रकाश यादव ने उत्कृष्टता केन्द्र पर किये जा रहे कार्यो की जानकारी एवं सहायक निदेशक बाबू लाल यादव ने विभागीय योजनाओ पर प्रकाश डाला। जोधपुर से लाल चन्द डूडी प्रगतिशील कृषक ने बाजरे के कुरकुरे, बिस्किट, लड्डू इत्यादि की प्रदर्शनी लगाई। इफको के उप महाप्रबन्धक अजय गुप्ता ने नैनो यूरिया की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।कार्यशाला का संचालन कृषि अनुसंधान अधिकारी डा. नीलम यादव द्वारा किया गया। कार्यशाला में बीज निगम की संगीता वर्मा, प्राचार्य गुन्नजीत कौर, कृषि अधिकारी रिपुदमन सिंह राजावत, कृषि अनुसंधान अधिकारी अरविन्द जांगीड, कृषि अधिकारी पूनम श्री, डा. मुकेश जाट, नन्दराम मीणा, रेखा मीणा, प्रधान गुर्जर, रामजीलाल मीणा, जगरीश शर्मा, मनीष मीणा,कृषक, विभागीय अधिकारी एवं कृषक उत्पादन संघ प्रतिनिधि मौजूद थे।