Saturday, 29 August 2026

राजस्थान राज्य कृषक ऋण राहत योजना आयोग का गठन, जस्टिस गुप्ता अध्यक्ष, सेवानिवृत्ति IAS गोयल और राठौर, गोदारा ,गहलोत 4 सदस्य नियुक्त


राजस्थान राज्य कृषक ऋण राहत योजना आयोग का गठन, जस्टिस गुप्ता अध्यक्ष, सेवानिवृत्ति IAS गोयल और राठौर, गोदारा ,गहलोत 4 सदस्य नियुक्त

राज्य सरकार ने कृषकों के कल्याण एवं उत्थान के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्रीअशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 21 लाख से अधिक किसानों का लगभग 15 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। इसी कड़ी में, सरकार ने प्राकृतिक एवं अन्य आपदाओं से हुए नुकसान के कारण समय पर ऋण न चुकाने वाले किसानों को राहत देने एवं उनकी जमीन को कुर्की से बचाने के लिए गत अगस्त माह में ‘राजस्थान राज्य कृषक ऋण राहत आयोग विधेयक-2023’ पारित करवाया था। अब इसके तहत ‘राजस्थान राज्य कृषक ऋण राहत योजना आयोग’ का गठन किया गया है। 

सरकार ने सेवानिवृत न्यायाधिपति प्रकाशचंद गुप्ता को आयोग का अध्यक्ष मनोनित किया है। इसके अलावा सेवानिवृत आईएएस पीके गोयल, महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एसएन राठौड़, हरिकुमार गोदारा एवं सुनील गहलोत को आयोग का सदस्य मनोनित किया है। 

यह आयोग बैंक एवं किसानों के बीच ऋण संबंधी विवादों को समझाइश एवं बातचीत के माध्यम से निपटाएगा एवं कृषि ऋण से संबंधित विभिन्न सुझाव देगा।


Previous
Next

Related Posts