Saturday, 29 August 2026

टैक्सी कार में सवार व्यक्ति से हवाला के 10 लाख रुपए नगद बरामद, आरोपी गिरफ्तार


टैक्सी कार में सवार व्यक्ति से हवाला के 10 लाख रुपए नगद बरामद, आरोपी गिरफ्तार

बाड़मेर थाना धोरीमन्ना पुलिस ने धनाउ बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान एक टैक्सी कार सवार व्यक्ति से हवाला के 10 लाख रुपए बरामद किए हैं। जब्त सभी 2000 नोट 500 रुपए के रूप में है। संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ की जा रही है।

एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के चलते अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह व सीओ देवी सहाय के सुपरविजन में एसएचओ धोरीमना सुखराम मय टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि दिलीप कुमार नाम का व्यक्ति एक प्राइवेट टैक्सी कार में बड़ी संख्या में भारतीय करेंसी लेकर धोरीमना की तरफ आ रहा है।

इस सूचना पर एसएचओ मय टीम द्वारा धनाऊ बाईपास पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन तलाशी शुरू की गई। इसी दौरान एक टैक्सी कार में सन्दिग्ध व्यक्ति एक बैग लिए कार की पीछे वाली सीट पर बैठा मिला। जिसे नीचे उतार कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दिलीप कुमार प्रजापत पुत्र प्रताप राम (31) पेशा मजदूरी निवासी जावल थाना बरलूट जिला सिरोही होना बताया। बैग में 500-500 के 2000 कुल 10 लाख रुपये नकद मिले।


Previous
Next

Related Posts