Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस के साथ गठबंधन की खबर निराधार, भ्रम फैलाना बंद करे कांग्रेस: अमराराम


कांग्रेस के साथ गठबंधन की खबर निराधार, भ्रम फैलाना बंद करे कांग्रेस: अमराराम

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का राज्य सचिवमंडल  4 अक्टूबर, 2023 को कई समाचार पत्रों में छपी खबर कि माकपा को कांग्रेस 3-4 विधानसभा सीटें गठबंधन में दे सकती है, को खारिज करते हुए पुरजोर खंडन करता है। यह खबर पूरी तरह निराधार और भ्रम फैलाने के ध्येय से छापी गई है।

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर काॅमरेड अमराराम ने कहा है कि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) किसानों, मजदूरों और आमजन के मुद्दों पर सतत संघर्षरत रही है और वह संघर्षों के बल पर ही जीत कर विधानसभा पहूँचती रही है। इस बार भी ऐसा ही होगा। इसलिए कांग्रेस पार्टी भ्रम फैलाना बंद करे। 

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) आम जनता से अपील करती है कि वह साम्प्रदायिक शक्तियों और जनविरोधी नीतियों को नकारते हुए मजदूरों, किसानों व आमजन के लिए सदैव संघर्ष करने वाले माकपा उम्मीदवारों को अधिक से अधिक संख्या में जीता कर राजस्थान विधानसभा में भेजे।


Previous
Next

Related Posts