Saturday, 29 August 2026

जिला कलेक्टर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा ने किया पदभार ग्रहण ,कहा-विधानसभा चुनाव निष्पक्ष,शांति और स्वतन्त्र रूप से सम्पादित करना पहली प्राथमिकता


जिला कलेक्टर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा ने किया पदभार ग्रहण ,कहा-विधानसभा चुनाव निष्पक्ष,शांति और स्वतन्त्र रूप से सम्पादित करना पहली प्राथमिकता

टोंक जिले के नवनियुक्त जिला कलक्टर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा ने गुरुवार को जिला कलेक्टर टोंक का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण से पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ आर्नर दिया गया। 

बैरवा खैरथल-तिजारा में जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट एवं निदेशालय आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव पद के अलावा कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके है। कलेक्ट्रेट में कार्यरत अधिकारी एवं अन्य कार्मिकों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने अधिकारियों से जिले की गतिविधियों के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि जिले के लोगों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कर उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर राहत पहुंचाई जाएगी। इसके साथ ही, आगामी विधानसभा चुनाव निष्पक्ष, शांति एवं स्वतंत्र रूप से संपादित कराना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओ को पात्र व्यक्ति तक पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाएगा।

कलेक्टर ओमप्रकाश बेरवा के कार्यभार ग्रहण करने के समय अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी देशलदान, उपखण्ड अधिकारी कपिल शर्मा एवं एसीईओ मुरारी लाल शर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद थे।


Previous
Next

Related Posts