Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत ने दिखाई हरी झंडी प्रदेश को मिले 100 नए फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल


सीएम गहलोत ने दिखाई हरी झंडी प्रदेश को मिले 100 नए फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल

राज्य सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था संधारण के लिए पुलिस के आधुनिकीकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास से 100 फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल (एफआरवी) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस बेड़े में शामिल किए जायेंगें।

इन सभी वाहनों को आधुनिक मोबाईल डाटा टर्मिनल (एमडीटी), कैमरा, एनवीआर, वायरलेस सेट जीपीएस पब्लिक एड्रेस सिस्टम, फर्स्ट एड बाक्स, स्ट्रेचर, हेलमेट एवं अन्य आपातकालीन उपकरणों से युक्त किया गया है। उक्त वाहन कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टरर्स में स्थित ईआरएस डायल 112 से जुड़े रहेगें तथा इनकी वास्तविक लोकेशन को ट्रैक किया जा सकेंगा। कमान्ड कन्ट्रोल सेन्टर को डायल 112 पर प्राप्त सभी कॉल पर आमजन को आपातकालीन स्थिति में नजदीकी एफआरवी को भेजकर त्वरित गति से सहायता उपलब्ध करायी जा सकेगी तथा अपराधों की बेहतर रोकथाम हो सकेगी।

इस अवसर पर जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री महेश जोशी, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा, महानिदेशक (एससीआरबी) रवि प्रकाश मेहरड़ा एवं पुलिस महानिरीक्षक (एससीआरबी) शरत कविराज उपस्थित रहे।



Previous
Next

Related Posts