


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 4 अक्टूबर एनिमल डे के दिन अपनी मां सोनिया गांधी को कुत्ते का बच्चा गिफ्ट में दिया है। गोवा के शेल्टर होम से राहुल गांधी लेकर आए हैं।
राहुल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि नूरी गोवा से हमारे पास आई है और जीवन की रोशनी बन गई है। एक खूबसूरत जानवर हमें बिना शर्त प्यार करना और समझौता न करने वाली वफादारी सिखा सकता है। हमें सभी जीवित प्राणियों की रक्षा करने और उन्हें प्यार करने का संकल्प लेना चाहिए। राहुल गांधी ने ट्वीट जारी करवीडियो जारी किया है उसमें उन्होंनेए लिटिल सरप्राइज फार मां। उन्होंने पप्पू नूरी को अपने परिवार का नई सदस्य बताया है। सोनिया पपी के साथ खेलती हैं और उसे प्यार करती हैं। नूरी वीडियो में सोनिया के डॉग लेपो के साथ भी खेलती नजर आती है।