Saturday, 29 August 2026

स्व. रामदास राठी का शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान : राजीव अरोड़ा


स्व. रामदास राठी का शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान : राजीव अरोड़ा

रामदास राठी मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा स्वर्गीय रामदास राठी की 13 वीं पुण्यतिथि पर राजस्थान चैंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के सभागार में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। राजस्थान स्मॉल स्केल इंडस्ट्री अध्यक्ष मुख्य अतिथि राजीव अरोड़ा,  राजस्थान चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि डॉक्टर के एल जैन साहब एवं विशिष्ट अतिथि अल्पना कटेजा , कुलपति राजस्थान विश्वविद्यालय थी। इस सम्मान समारोह में बुधवार को सर्वप्रथम कुलपति प्रो.अल्पना कटेजा को सम्मान दिया गया।

डॉ. के एल जैन साहब को जो राजस्थान चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री से 55 वर्षों से जुड़े हुए हैं, वर्तमान में आप उसके अध्यक्ष हैं ,को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सुशोभित किया गया । इसके अलावा माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष केदार भाला, माहेश्वरी समाज के महामंत्री मनोज जी मूंदड़ा और समाज के ही संयुक्त मंत्री ब्रजमोहन जी बाहेती एवं समाज के दो गौरव जिन्होंने फूल आयरन मैन के रूप में शिवांगी सारडा और ऑफ आयरन मैन के रूप में सुयोग काबरा को सम्मानित किया गया। 

बियानी ग्रुप आफ कॉलेज के एकेडमीक डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी को  भी सम्मानित किया गया। माहेश्वरी महिला समाज की ही एक उभरती राजनीतिक छवि श्रीमती अनुराधा माहेश्वरी को जो जयपुर जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे  राजीव अरोड़ा को सम्मानित करके ट्रस्ट गर्व महसूस कर रहा है । अरोड़ा ने शिक्षा को मुख्य धारा में जोड़ने की जरूरत बताई । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी राठी जी की पुण्यतिथि पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

ट्रस्ट के फाउंडर अध्यक्ष राठी ने सम्मानित अतिथियों का और मुख्य अतिथियों का सम्मान करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्री रामदास जी राठी मेरे पिता ही नहीं मेरे गुरु भी हैं....।

कुलपति प्रोफेसर अल्पनाजी कटेजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज की युवा पीढ़ी को समाज के रीति-रिवाजो के साथ शिक्षा के क्षेत्र में अपने आप को तैयार करना चाहिए । संस्कार ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और हर विद्यार्थी अगर ध्यान रखेगा तो भारत बहुत शीघ्र ही विकास की ओर अग्रसर होने लगेगा।

    Previous
    Next

    Related Posts