


भाजपा के संकल्प पत्र ‘‘आपणो राजस्थान सुझाव आपका, संकल्प हमारा’’ अभियान की लॉचिंग बुधवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा की गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बटन दबाकर संकल्प गीत लॉंच किया और मंत्रोचार के साथ ‘‘सुझाव पेटिका’’ में लोगों ने अपने कीमती सुझाव पत्र डाले। इसके अलावा मिस्ड कॉल पोस्टर के विमोचन के बाद आकांक्षा पेटी रथों और बूथ विस्तारकों की बाईकों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेष की 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया।
कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राखी राठौड़ ने किया इस अवसर पर मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, केंद्रीय मंत्री एंव प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अल्का सिंह गुर्जर, सांसद रामचरण बोहरा, राज्यसभा सांसद घनष्याम तिवाड़ी, डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व प्रदेशअध्यक्ष अशोक परनामी, महापौर सौम्या गुर्जर, जिला प्रमुख रमा चौपड़ा, जयपुर जिलाध्यक्ष राघव षर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने ‘‘आपणो राजस्थान सुझाव आपका, संकल्प हमारा’’ अभियान के दौरान कहा कि हम झूठे वादे नहीं करते हम नीती बनाकर उस पर कार्य करते हैं। हमने संकल्प लिया है कि हम उदयमान, गतिमान, समृद्ध, सुरक्षित और युवाओं किसानों के सम्मान वाला राजस्थान बनाएंगे। हम चाहते हैं कि प्रदेष का हर वर्ग खुषहाल रहे। हम ऐसा राजस्थान बनाना चाहते हैं जिसमें जाति मजहब से ऊपर से उठकर समाज के हर वर्ग को सम्मान मिले, वंचित षोषित को न्याय मिले। हम कांग्रेस सरकार जैसा राजस्थान नहीं बनाना चाहते जिसमें मजहब देखकर तुष्टिकरण की नीति पर मुआवजे तय होते हों। हम ऐसा राजस्थान नहीं बनाना चाहते जिसमें भगवा पताका फहराने पर प्रतिबंध हो और आतंकी संगठनों को जूलूस निकालने की छूट मिले।
‘‘आपणो राजस्थान सुझाव आपका, संकल्प हमारा’’ अभियान के दौरान सभा को संबोधित करते हुए संकल्प पत्र समिति के संयोजक एंव कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवान ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हमने प्रदेष के करीब डेढ़ करोड़ लोगों से संपर्क करने का लक्ष्य रखा है। यह अभियान 04 अक्टूबर से षुरू होकर आगामी 20 अक्टूबर तक चलेगा। जिस प्रकार आज जयपुर में अभियान की लॉचिंग हुई है इसी प्रकार कल से सभी जिलों में इस अभियान की लॉंचिंग की जाएगी। भाजपा के सभी 44 संगठनात्मक जिलों में एलईडी रथ चलाए जाएंगे जिन्हे अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर खड़ा करके समाज के सभी वर्गों से सुझाव लिए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक शक्ति केंद्र पर एक सुझाव पेटिका रखी जाएगी जहां सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। हमने इस अभियान को सरल बनाने और आमजन से जोड़ने के लिए वॉइस रिकॉर्डिंग का विकल्प भी दिया है। इसके अलावा ई-मेल, वाटसएप्प और सोषल मीड़िया से भी पूरी तरह से जोडा गया है।
संकल्प पत्र समिति के संयोजक एंव कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि इस अभियान के दौरान समुदाय विशेष की बैठकें कर सुझाव लिए जाएंगे। इसके अलावा समाज के प्रत्येक वर्ग जिसमें आदिवासी, मजदूर, कारीगर, राज मिस्त्री, महिला, अधिवक्ता, कर्मचारी और पत्रकारों सहित सभी के सुझाव को अहमियत दी जाएगी।
भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ‘‘आपणो राजस्थान सुझाव आपका, संकल्प हमारा’’ अभियान के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि संकल्प के साथ नए समृद्ध राजस्थान की कल्पना को साकार कर सकें इसके लिए हम आपकी राय, दृष्टि और सोच जानने के लिए आपसे सुझाव मांग रहे हैं। जैसे राजस्थान के हनुमानगढ़ में सेम की एक बड़ी समस्या हुआ करती थी जिसमें किसानों के खेत का पानी बाहर फैलता था और किसान परेषान रहते थे। हमने किसानों से बात की तो उन्होने अपनी समस्या बताई तो हमने उसका समाधान किया।
पूर्व सीएम राजे ने कहा कि हमने बिजली फीडरों का डिवीजन किया और प्रदेश की जनता को 22 घंटे सिंगल फेज बिजली देने का वादा पूरा करके दिखाया। हमने किसानों को 06 घंटे थ्री फेज बिजली देने का वादा पूरा किया और किसानों के बिजली के भारी भरकम बिल माफ किये। हमने कर्जमाफी के नाम पर किसानों से वादाखिलाफी नहीं की हमने उतना ही वादा किया जितना हम कर सकते थे, कांग्रेस की तरह नहीं कि दस तक गिनती गिनों और कर्जमाफ हो जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने ‘‘आपणो राजस्थान सुझाव आपका, संकल्प हमारा’’ अभियान के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गरिमामयी उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है जिसमें देश की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी जिसके 21 करोड़ से ज्यादा लोग पंचनिष्ठाओं से जुड़े हैं। हम घोषणा नहीं संकल्प ले रहे हैं, जब ये आंकाक्षा पेटी रथ गांवो में जाएंगे तो गांव की आंकाक्षा क्या है इसका पता चलेगा, गांव के लोग किन चीजों की पुनरावृति नहीं चाहते ये भी पता चलेगा। आपके सामने हैं। हमने आंकाक्षा पेटी वाले रथ आपके सुझावों के लिए तैयार किये हैं जो कि गांव गांव जाकर आपके सुझाव एकत्रित करेंगे।
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्षअरूण चतुर्वेदी ने कहा कि गहलोत सरकार ने जनता को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, लेकिन उसका उल्टा हुआ जनता के हाथों में बढ़े हुए बिल थमा दिये गए।प्रदेश में लगातार अघोषित बिजली कटौती के चलते प्रदेष की जनता पूरी तरह त्रस्त है। इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन सहित अन्य सभी पेंशन योजनाओं के तहत प्रदेश में 94 लाख लोगों को पेंशन मिलनी चाहिए थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने महज 41 लाख लोगों को ही पेंशन योजना का लाभ दिया।