Saturday, 29 August 2026

पौने पांच साल में जिले में 1 लाख 22 हजार 790 मतदाता बढ़े,महिला लिंगानुपात 931 से बढ़ करके 945 तक पहुंचा


पौने पांच साल में जिले में 1 लाख 22 हजार 790 मतदाता बढ़े,महिला लिंगानुपात 931 से बढ़ करके 945 तक पहुंचा

टोंक जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रो की मतदाता सूची जारी की गई है। टोंक जिले में वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस चुनाव में 1 लाख 22 हजार 790 मतदाता अधिक है।वही पिछले विधानसभा चुनाव में महिला मतदाता लिंगानुपात 931था जिसमे इस मतदाता सूची में महिला लिंगानुपात बढ़ करके 945 तक पहुंच गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ.सूरज सिंह नेगी ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में जिले में कुल 9 लाख 79 हजार 795 मतदाता थे लेकिन बुधवार को जारी मतदाता सूची के मुताबिक 11 लाख 2 हजार 585 मतदाता है।जिनमें 5 लाख 67 हजार 21 पुरुष तथा 5 लाख 35 हजार 564 महिला मतदाता है।

जिला कलक्ट्रेट सभागार टोंक में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने  विधानसभावार मतदाताओं की जानकारी देते हुए बताया कि मालपुरा में 2 लाख 70 हजार 274,निवाई विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 84 हजार 134,टोंक विधानसभा में 2 लाख 51 हजार 878 तथा देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 96 हजार 299 मतदाता है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 49 हजार 527 नए मतदाताओ को जोड़ा गया है साथ ही 15 हजार 749 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.सूरज सिंह नेगी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान अगस्त 2023 से सितंबर 2023 तक 13 हजार 545 नए मतदाता18-19आयु वर्ग के जोड़े गए है। 

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के जारी निर्देशो के तहत 5 अक्टूबर 2023 से किसी व्यक्ति का निर्वाचक नामावली में नाम पंजीकरण,संशोधन एवं विलोभन करवाना चाहता है तो निर्धारित प्रपत्र में ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है।


    Previous
    Next

    Related Posts