Saturday, 29 August 2026

भाजपा विधानसभा चुनाव प्रभारी व सांसद विधूड़ी आज टोंक आएंगे,भाजपा को जिला बैठक में देंगे जीत का मूलमंत्र


भाजपा विधानसभा चुनाव प्रभारी व सांसद विधूड़ी आज टोंक आएंगे,भाजपा को जिला बैठक में देंगे जीत का मूलमंत्र

भाजपा की जिला बैठक जिला चुनाव प्रभारी एवं दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी के मुख्य आतिथ्य में 5 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे आईडीएस एमटी  कॉलोनी खेल स्टेडियम टोंक के पीछे भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की जायेगी। जिसमें सांसद रमेश विधूड़ी भाजपा कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में जीत का मूलमंत्र देंगे।साथ ही पार्टी को मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए रणनीति तय करेंगे।

भाजपा मीडिया प्रभारी कमलेश यादव ने बताया कि बैठक में जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,मोर्चा जिलाध्यक्ष, सांसद, पूर्व सांसद,विधायक, पूर्व विधायक,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष,जिला प्रमुख, उपजिला  प्रमुख, प्रधान,चेयरमैन, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा,संगठन विस्तारक,मंडल संगठन प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक मौजूद रहेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने बताया कि बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए नए अभियान 'आपणो राजस्थान, सुझाव आपका, संकल्प हमारा' का आयोजन किया है। इस अभियान के तहत भाजपा रथों के माध्यम से लोगों से सुझाव मांगेगी और उनके आधार पर संकल्प पत्र तैयार करेगी। इसके अलावा भाजपा ने एक टोल फ्री नंबर और वेबसाइट भी शुरू की है ताकि लोग सुझाव दे सकें।इस रथ को भी जिला चुनाव प्रभारी रमेश बिधूड़ी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

Previous
Next

Related Posts