


आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने अजमेर विकास प्राधिकरण सचिव को पत्र लिखकर अजमेर सेशन बार व रेवन्यू बार के अधिवक्ताओं के लिए एक आवासीय योजना विकसित करने व अधिवक्ताओं को रियायती दरों पर भूखण्ड उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। राठौड़ ने एडीए सचिव को लिखे पत्र में बताया कि मेरी जानकारी में आया है कि अजमेर सेशन बार व रेवन्यू बार के अधिवक्ताओं के लिए आज दिवस तक कोई भी आवासीय योजना विकसित नहीं की गई है। अधिवक्ता एक बुद्धिजीवी होने के साथ ही सामाज की रीढ की हड्डी है तथा प्रत्येक सामाजिक दायित्वों का निर्वाहन करते हुए समाज को कानून के अंतर्गत कार्य करने व देशहित में अपना योगदान देते आ रहे है, परन्तु अजमेर विकास प्राधिकरण अजमेर द्वारा अधिवक्ताओं के लिए कोई भी आवासीय योजना नहीं बनाई गई है। अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा निवेदन करने पर यह पत्र प्रेषित किया है। राठौड़ ने कहा कि अजमेर के सेशन बार व रेवन्यू बार के अधिवक्ताओं के लिए एक आवासीय योजना विकसित कर अधिवक्ताओं को रियायती दरों पर भूखण्ड उपलब्ध करवाने की कार्यवाही को अविलम्ब प्रारम्भ करें, जिससे की अधिवक्ताओं को रियायती दरों पर आवासीय योजना के अंतर्गत विकसित भूखण्ड मिलने से वें अपने परिवार संहित जीवनयापन सुचारू रूप से कर सके।