Saturday, 29 August 2026

सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़, हालात बिगड़े 23 जवान और 41 सेना के वाहन लापता


सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़, हालात बिगड़े 23 जवान और 41 सेना के वाहन लापता

सिक्किम में मंगलवार रात्रि 1:30 बजे बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई है। इस प्राकृतिक आपदा में 23 जवानों के लापता होने की बात भी सामने आ रही है। 

डिफेंस पीआरओ ने बताया किल्होनक झील के ऊपर मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे के आसपास बादल फटा, इसके बाद लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई।नदी से लगे इलाके में ही सेना का कैंप था, जो बाढ़ की चपेट में आने के बाद बह गया। 

गुवाहाटी के डिफेंस पीआरओने बताया कि अचानक पानी बढ़ने के कारण चुंगथांग बांध से पानी छोड़ना पड़ा। इसके बाद निचले इलाके भी डूबने लगे हैं। यहां सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के 41 वाहन डूब गए।सेना के मुताबिक, बादल फटने की घटना के बाद तीस्ता नदी का जलस्तर अचानक 15 से 20 फिट तक बढ़ गया। इसके बाद नदी से लगे आसपास के इलाकों में पानी भर गया। कई घरों में भी नदी का पानी घुस आया। लोग घर छोड़कर सुरक्षित इलाकों में चले गए।

गुवाहाटी के डिफेंस पीआरओ ने बताया कि हादसे के बाद सेना के लापता जवानों की तलाशी के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन भी अपने स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। हालांकि जानमाल के नुकसान को लेकर कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

    Previous
    Next

    Related Posts