


फिल्म अभिनेत्री गायत्री जाेशी इटली में सार्डिनिया की एक संकरी सड़क पर का कार एक्सीडेंट हो गया है। एक्सीडेंट के दौरान गायत्री अपने पति विवेक ओबेराॅय के साथ यात्रा कर रही थीं।
एक्सीडेंट के बाद उनकी कार एक कैम्पर वैन और एक दूसरी कार से टकराई। इस हादसे में गायत्री और उनके पति तो बच गए पर जिस कार से वो टकराईं उसमें ट्रैवल करने वाले स्विस कपल की मौत हो गई।यह सड़क दुर्घटना जब सार्डिनिया की एक संकरी सड़क पर लैंबॉर्गिनी और फेरारी के ड्राइवर ने एक कैम्पर वैन को ओवरटेक करने की कोशिश की।
फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए गायत्री ने कहा, ‘विवेक और मैं इटली में थे। यहां हमारा एक्सीडेंट हो गया। भगवान की दया से हम एकदम सुरक्षित हैं।’ वहीं टीओआई से बात करते हुए गायत्री के पति विवेक ने कहा कि, 'हमारी कार सड़क से नीचे उतर गई थी इसलिए हम बच गए।सड़क दुर्घटना में दो और अन्य लोगों की मौत हो गई।'