Saturday, 29 August 2026

पूर्व सीएम राजे ने तनोट माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की, भाजपा के पदाधिकारी ने बनाई दूरी, समर्थक से मिली और बैठक भी की


पूर्व सीएम राजे ने तनोट माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की, भाजपा के पदाधिकारी ने बनाई दूरी, समर्थक से मिली और बैठक भी की

बाड़मेर में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मंगलवार कोभाजपा नेताओं और अपने समर्थकों के साथ मुलाकात की। राजे से मिलने के लिए उनके समर्थकों का तांता लगा हुआ था। विधानसभा चुनाव के दावेदारों ने अपने आवेदन फॉर्म भी राजे को दिए।

दूसरे दिन भी वर्तमान भाजपा संगठन के पदाधिकारी नजर नहीं आए। इससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। लेकिन पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा नेता और उनके समर्थक मौजूद रहे। सुबह करीब 10 बजे नंदी गोशाला हेलीपैड पहुंची। वहां से तनोट माता मंदिर जैसलमेर के लिए रवाना हुई।

राजे ने दौरे के पहले दिन सोमवार शाम को एक निजी होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों के साथ बैठक की। करीब 25 मिनट चली मीटिंग में वसुंधरा राजे ने राजनीति भाषण न देकर बाड़मेर के 10-15 साल पहले की स्थिति थी और बदलाव पर चर्चा की थी। उन्होंने कहा- बाखासर बंदरगाह बनने से बाड़मेर का तेजी से विकास होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इसके बाद वांकल धाम चौहटन जाकर वांकल माता के दर्शन किए। इसी दौरान इनका जगह-जगह स्वागत किया गया। बीती रात करीब 11 बजे तक विधानसभा चुनावों उम्मीदवारों से वन-टू-वन फीडबैक लिया। मंगलवार को सुबह से समर्थकों की भीड़ नजर आई। लेकिन भाजपा वर्तमान संगठन के पदाधिकारी नजर नहीं आए।

Previous
Next

Related Posts