Saturday, 29 August 2026

ट्रेलर ने युवक को रौंदा, मौत, ड्राइवर हुआ फरार


ट्रेलर ने युवक को रौंदा, मौत, ड्राइवर हुआ फरार

मानसरोवर किसान धर्म कांटे के पास मंगलवार को सुबह 5.30 बजे ट्रेलर एक युवक को कुचल दिया। एक बार तो ब्रेक लगाकर युवक को बचाने का प्रयास किया लेकिन दूसरी बार ट्रेलर  की चपेट में आ जाने के बाद उसे घसीट कर ले गया और उसकी घटना स्तर पर मौत हो गई।

एक्सीडेंट के बाद ट्रेलर को ड्राइवर लेकर फरार हो गया। एक्सीडेंट थाना पुलिस मौके से सबूत जुटाए। पुलिस ने मृतक की पहचान नहीं होने पर शव को जयपुरिया अस्पताल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस मृतक की पहचान के साथ ही टक्कर मारने वाले ट्रेलर-ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Previous
Next

Related Posts