Saturday, 29 August 2026

आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने जय अम्बे माता मंदिर के स्थापना दिवस कार्यक्रम में की शिरकत, अधिवक्ता राजेश टंडन को जन्मदिन की शुभकामनाएं


आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने जय अम्बे माता मंदिर के स्थापना दिवस कार्यक्रम में की शिरकत, अधिवक्ता राजेश टंडन को जन्मदिन की शुभकामनाएं

जय अम्बे नवयुवक सेवा ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को बजरंग चौराहा स्थित जय अंबे माता मंदिर का 39 वा स्थापना दिवस  मनाया । स्थापना दिवस पर शाम को आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने शिरकत की। चेयरमैन राठौड़ ने अम्बे माता के दर्शन किए व पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद भजन संध्या में शामिल हुए।  इस दौरान जय अम्बे नवयुवक सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश टंडन, सचिव संदीप गोड व कर्ण सिंह ने चेयरमैन राठौड़ को माता की तस्वीर व तलवार भेंट कर स्वागत किया। 

चेयरमैन राठौड़ ने नवयुवक मंडल के अध्यक्ष राजेश टंडन को जन्मदिन की शुभकामना भी दी। भजन संध्या में श्रदालुओ को संबोधित करते चेयरमैन राठौड़ ने कहा कि अम्बे माता मंदिर के डवलप के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे। हमारे  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंदिर, मस्जिद,  गुरुद्वारा व चर्च सहित सभी समाजों के  मंदिरों धार्मिक स्थलो के लिए कार्य किया है।  उन्होंने कहा कि राजस्थान में  सबसे ज्यादा गायों को अनुदान  दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत ने पुष्कर ब्रह्मा मंदिर व सरोवर, जयपुर गोविंद देव जी मंदिर और खाटू श्याम जी मंदिर कारिडोर व नारेली जैन मंदिर के लिए ऐतिहासिक काम किया। हमारी सरकार  मंदिर, गाय और गरीब के लिए समर्पित है। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री सलावत  खां, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, पार्षद नोरत गुर्जर, सर्वेश पारिक, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, विश्राम चौधरी आदि मौजूद रहे।

Previous
Next

Related Posts