Saturday, 29 August 2026

राजस्व मण्डल में आरएएस अधिकारी विष्णु कुमार गोयल और श्रीमती कमला अलारिया को बनाया सदस्य


राजस्व मण्डल में आरएएस अधिकारी विष्णु कुमार गोयल और श्रीमती कमला अलारिया को बनाया सदस्य

राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर राजस्थान प्रशासनिक सेवा से दो अधिकारियों को राजस्व मण्डल, अजमेर में सदस्य पद पर नियुक्त किया है।

राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती अपर्णा अरोरा की ओर से जारी आदेशानुसार विष्णु कुमार गोयल और श्रीमती कमला अलारिया को मण्डल में सदस्य बनाया गया हैं। इन सदस्यों को राजस्थान भू-राजस्व नियम, 1971 (राजस्व मण्डल के अध्यक्ष और सदस्यों की अर्हताएं और सेवा शर्तें) नियम के 5(ख) के अन्तर्गत गठित चयन समिति की अनुशंषा के आधार पर नियुक्ति दी गई है। 

Previous
Next

Related Posts