Saturday, 29 August 2026

जन आकांक्षाओं के अनुरूप होगा भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र : सौरभ सारस्वत


जन आकांक्षाओं के अनुरूप होगा भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र : सौरभ सारस्वत

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एडवोकेट सौरभ सारस्वत में जन आकांक्षा पेटियों के शुभारंभ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिवक्ता समुदाय का आवाहन किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा "जन आकांक्षा रथ पेटिका" कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार 4 अक्टूबर 2023 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा किया जाएगा। जिसमे राजस्थान के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रथ भेजा जाएगा और जनता भाजपा से क्या अपेक्षा करती है इसके लिए चुनाव घोषणा पत्र के लिए सुझाव मांगे जाएंगे। 

हाई कोर्ट परिसर केसी एल अग्रवाल लाइब्रेरी में भाजपा विधि प्रकोष्ठ हाईकोर्ट इकाई की मंगलवार को बैठक में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अधिवक्ता सौरभ सारस्वत ने यह जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता हाई कोर्ट इकाई के संयोजक मनु भार्गव द्वारा की गई। मनु भार्गव ने हाई कोर्ट इकाई के सभी सदस्यों को अच्छी संख्या में उपस्थित रहने और महिला अधिवक्ताओं की अच्छी संख्या रहने पर बल दिया। बैठक में हाईकोर्ट इकाई के सह संयोजक वीरेंद्र गोदारा राजेंद्र सिंह राघव ने उपस्थित अधिवक्ता समुदाय का धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में

अधिवक्ता परिषद की महामंत्री श्रीमती वंदना शर्मा, विश्व हिंदू परिषद से गोपाल शर्मा, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश कार्य समिति के सदस्य प्रकाश ठाकुरिया, निधि खंडेलवाल,  अधिवक्ता धर्मेंद्र पारीक, गौरव तंवर, शिवराज सिंह चौहान, हरीश कांडपाल, परीक्षित सिंह कोछोर, विनय कुमार पांडेय, कमलेश कुमार साहू, तखत सिंह राठौर, राजेंद्र सिंह शेखावत, सुषमा पारीक, सुमन शेखावत, सुमन शर्मा, राधिका मेहरवाल, नाथू सिंह चौहान, बृजेश शर्मा, कृष्णावतार शर्मा, सूर्य प्रताप सिंह राजावत, आर के गौतम सहित प्रमुख अधिवक्ता सम्मिलित हुए।

Previous
Next

Related Posts