Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत ने न्यायिक सेवा के खिलाफ दिए बयान को लेकर हाईकोर्ट में मांगी माफी


सीएम गहलोत ने न्यायिक सेवा के खिलाफ दिए बयान को लेकर हाईकोर्ट में मांगी माफी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को हाईकोर्ट में न्यायिक  सेवा के खिलाफ दिए गए बयान को लेकरमाफी मांग ली है। हाईकोर्ट में सीएम गहलोत की ओर से दिए जवाब में कहा है कि वह उनके विचार नहीं थे।

पूर्व न्यायाधीशों ने भी कई बार न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को लेकर बयान दिए हैं। मेरे स्टेटमेंट में भी मैंने उनको कोट करते हुए ही अपनी बात कही थी। फिर भी अगर मेरे बयान से न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं।

हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश एजी मसीह की खंडपीठ ने सीएम गहलोत के बयान को रिकॉर्ड पर लेते हुए 7 नवंबर को मामले की अगली सुनवाई तय की है। सीएम गहलोत की ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ता प्रतीक कासलीवाल ने कहा कि हमने कोर्ट में सीएम गहलोत के जवाब के साथ पूर्व न्यायाधीशों के द्वारा दिए गए बयानों के दस्तावेज भी पेश किए हैं।

Previous
Next

Related Posts