Saturday, 29 August 2026

दिल्ली और NCR में भूकंप के तेज झटके, लोग घरों और दफ्तर से निकले बाहर, जयपुर में भी महसूस किए गए झटके


दिल्ली और NCR में भूकंप के तेज झटके, लोग घरों और दफ्तर से निकले बाहर, जयपुर में भी महसूस किए गए झटके
भूकंप का केंद्र नेपाल था।

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटकों के कारण काफी देर तक धरती हिलती रही, जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों और दफ्तरों से निकलकर बाहर खुले स्थान पर आ गए।

उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा, जयपुर और फरीदाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई है।पहला झटका 4.6 और दूसरा 6.2 मेग्नीट्यूड का रहा।

    Previous
    Next

    Related Posts