


जयपुर के गौरव टावर के सामने एक व्यक्ति का चेहरे पर मुखौटा लगा कार पर चढ़ नोट उड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पुलिस के बड़े अधिकारियों तक पहुंचने बाद जवाहर सर्किल थाना पुलिस को वीडियो की जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं।अब जवाहर नगर थाना सर्किल पुलिस इस बात का पता लग रही है कि नोट उड़ने वाला व्यक्ति कौन था और कार किसकी थी।
जवाहर सर्किल थाना अधिकारी अरविंद सिंह चारण ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है, वह संबंधित चौकी से बात करके बता पाएंगे। लेकिन वहीं दूसरीऔर वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि वह व्यक्ति कर पर खड़ा होकर चेहरे पर मार्क्स लगाकर लगभग आधे घंटे तक नोट उड़ता दिख रहा है। नोट लूटने के लिए लोगों में अफरा तफरी माहौल बना हुआ था। इस व्यवस्था में इलाके में भी इस प्रकार की घटना होने के बाद भी अगर पुलिस को यह जानकारी नहीं रहती है तो पुलिस अपनी जिम्मेदारीक्यों नहीं निभा रही थी इसकी भी जांच की जानी चाहिए।
गौरव टावर की गतिविधियों को देखते हुए पुलिस चौकी स्थापित कर रखी है। इसके बावजूद पुलिस ने ऐसे व्यक्ति के खिलाफ क्यों नहीं करवाई की। वीडियो दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।