


अजमेर बजरंगगढ़ चौराहा स्थितअंबे माता मंदिर का 39 वां स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया जाएगा। जहाँ हरियाणा हिसार के सुनील अनिल तिलकधारी द्वारा झांकियों सजा कर प्रस्तुति दी जाएगी।
अंबे माता मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश टंडन ने बताया कि मंदिर की स्थापना 3 अक्टूबर 1984 को हुई थी। मन्दिर की व्यवस्थाओं को देखने वाले जय अंबे नवयुवक सेवा ट्रस्ट की ओर से अंबे माताजी को 5100 किलो हलवे-पूड़ी और चने का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद बांटा जाएगा। मंदिर पर विशेष सजावट की जाएगी।
टंडन ने बताया कि बताया कि स्थापना दिवस पर मंगलवार को सुबह अरडका गौशाला में 11 हजार रुपये का चारा भेटं किया जाएगा और शाम 7 बजे 501 दीपकों से महाआरती की जाएगी। इसके बाद तिलक धारी ग्रुप द्वारा मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें वीर हनुमान, श्रीराम जानकी, महादेव का तांडव नृत्य और राधा-कृष्ण की झांकी और नृत्य शामिल है। कार्यक्रम 7.30 से 10.30 बजे तक चलेगा।
अंबे माता मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और राजस्थान वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष एडवोकेट राजेश टंडन का 3 अक्टूबर मंगलवार को जन्मदिन भी है इस मौके पर वे वेमाता केमंदिर मेंसेवा और सामाजिक कल्याण के कार्यक्रमों में अपना दिन व्यतीत करेंगे।उन्हें इस मौके पर बधाईयों के सन्देश मिल रहे है।