Saturday, 29 August 2026

पूर्व सीएम राजे 2 दिवसीय दौरे पर सोमवार को बाड़मेर पहुंची, भाजपा संगठन ने बनाई दूरी,देवजी और कर्नल सोनाराम किया स्वागत,भामाशाह स्वर्गीय तन सिंह के श्राद्ध कार्यक्रम में लिया हिस्सा,मंगलवार को जाएगी तनोट माता


 पूर्व सीएम राजे 2 दिवसीय दौरे पर सोमवार को बाड़मेर पहुंची, भाजपा संगठन ने बनाई दूरी,देवजी और कर्नल सोनाराम किया स्वागत,भामाशाह स्वर्गीय तन सिंह के श्राद्ध कार्यक्रम में लिया हिस्सा,मंगलवार को जाएगी तनोट माता

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चित्तौड़ सांवरिया सेठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा के बाद हेलीकॉप्टर से दो दिवसीय दौरे पर बाड़मेर पहुंची। 

नंदी गौशाला स्थित हेलीपैड पर जालौर सिरोही के भाजपा सांसद देव जी पटेल, पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम, सिवान के विधायक हमीर सिंह धायल पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी, पूर्व विधायक बाबू सिंह और पूर्व विधायक तरुण राय कागा, नंदी गौशाला कमेटी बाड़मेर नगर परिषद के सभापति व कांग्रेस नेता दिलीप माली ने उनका स्वागत किया। भाजपा संगठन का जिला अध्यक्ष और कोई पदाधिकारी पूर्व सीएम राजे की अगवानी करने नहीं पहुंचा।


पूर्व सीएम राजे भामाशाह स्वर्गीय तन सिंह चौहान के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची जहां उन्हें राजे श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने श्रद्धांजलि सभा में कहा कि यह राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने वहां मौजूद पत्रकारों से कहा कि यह सामाजिक कार्यक्रम है इसमें कोई राजनीति की बात नहीं हो रही। कार्यक्रम में आए साधु संतों से राजेआशीर्वाद लिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम मेंकांग्रेस के विधायक मेवाराम जैन ने भी पूर्व सीएम राजे  के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

पूर्व सीएम राजे मंगलवार को सुबह 10 बजे बाड़मेर से रवाना होकर 12 बजे तनोट माता मंदिर जैसलमेर पहुंचेगी। इसके बाद 1:00 बजे भादरिया राय मंदिर, 2 बजे ब्रह्म धाम मंदिर आसोतरा बालोतरा पहुंचेगी। वहां से सड़क मार्ग से जसोल धाम और नाकोडा मंदिर के भी दर्शन करने का प्रोग्राम है। मंगलवार शाम करीब 5 बजे आसोतरा हेलीपैड से जयपुर के लिए रवाना होगी।


Previous
Next

Related Posts