


भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने सोमवारको बीते दिनों जौहरी बाजार स्थित पुरोहित जी के कटले में समुदाय विशेष के लोगो द्वारा लुटपाट और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की घटना को लेकर कटले के व्यापारियों और स्थानीय लोगों से मुलाक़ात की। भाजपा सांसद बोहरा ने कहा कि इस तरह की घटना जयपुर के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंनेकहा कि इससे शहर का शांतिपूर्ण माहौल एवं सामाजिक सौहार्द खराब हो रहा है। भाजपा सांसद बोहरा ने कहा कि अब शहर में टूरिस्ट सीजन शुरू हो रहा है ऐसे टाइम पर इस तरह की घटना से जयपुर आने वाले पर्यटकों की संख्या पर प्रभाव पड़ेगा और स्थानीय व्यापारियों का नुकसान होगा।
भाजपा सांसद बोहरा ने कहा कि सरकार को शीघ्र कार्रवाई कर इस घटना में लिप्त दोषियों को गिरफ्तार करना चाहिए। जिससे कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसका ध्यान रखना चाहिए।
सांसद बोहरा ने मौके पर पुलिस अधिकारीयों से बात कर व्यापारियों के मुकदमे शीघ्र दर्ज करने और अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।