


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव आचार संहिता लगने से पहले 2 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के लोकसभा क्षेत्र और कपासन विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर सांवरिया सेठ और 5 अक्टूबर को जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के लोकसभा क्षेत्र जोधपुर के दौरे का कार्यक्रम कार्यक्रम बनाया हुआ है।
2 अक्टूबर को पीएम मोदी प्रातः 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे।जहां पूजा अर्चना के बादविकास कार्यों कालोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम बनाया हुआ है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने और अबराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मंजूरी देने के बाद कानून का रूप धारण करने के लिए पीएम मोदी का महिलाएं अभिनंदन करेंगे। उन्हें भगवा खुली कर में लाया जाएगा। जनसभा की व्यवस्थाएं महिलाओं को सौंपी गई है। 90 हजार लोगों के बैठने के लिए चार बड़े पंडाल बनाए गए हैं। जिसमें 300 कूलर और पंखे लगाए गए हैं।
5 अक्टूबर को पीएम मोदी जल शक्ति मंत्रीगजेंद्र सिंह के शेखावत लोकसभा क्षेत्र जोधपुर रावण का चबूतरा मैदान में जनसभा आयोजित करेंगे साथ ही वहां परएयरपोर्ट विस्तार और एम्स में ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास करेंगे। भाजपा ने पीएम की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।