


जयपुर शहर के भट्टा बस्ती थाने पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने दिया धरना।
डॉ.चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार को सुबह 5 बजे भाजपा बनी पार्क मंडल के उपाध्यक्ष सोहन लाल चौधरी के यहां अचानक एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा हमला किया । जिसमें बनी पार्क मण्डल के उपाध्यक्ष सोहन लाल चौधरी के पुत्र महेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसकी सूचना स्थानीय भट्टा बस्ती थाने में दी गई, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की। इसके विरोध में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और मांग की गई है कि सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए ।
डॉ.चतुर्वेदी ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से बताया गया कि 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, 3 आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है, पुलिस ने 24 घंटे का समय माँगा है, ये धरना 24 घंटे के लिए स्थगित किया है , अगर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता पुनः धरने पर बैठेंगे।