


वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए हरियाणा सरकार ने पहले चरण में 14 जिले भिवानी, चरखीदादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, करनाल, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, रोहतक, करनाल, पानीपत और सोनीपत में ग्रेडिड रिस्पांस एक्शन प्लान को लागू कर दिया है। उसे प्लान के लागू होने के के साथ ही डीजल से चलने वाले जनरेटर सेट प्रतिबंध रहेगा। सरकार नेआपात सेवाओं को 31 दिसंबर तक की छूट प्रदान की है।
एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन ने जनरेटर पर पाबंदी को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। अधिकारियों ने फाइनल ड्राफ्ट को मानने से इनकार कर दिया है। पहले इसका समय 3 महीने बढ़ाने के लिए ड्राफ्ट तैयार किया गया था। एसीक्यूएम ने इसमें 25 केवीए तक के जेनरेटर में ड्यूल किट लगाने की छूट दे दी है। इससे अब उद्योगपति अपने उद्योग चलाने के लिए बगैर किट के जनरेटर नहीं चला पाएंगे।