


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्य समिति के सदस्य सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस की सरकार को वापस लाने के लिए प्रदेश मेंआपसी मतभेद बुलाकर एकता के साथ चुनाव लड़ना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हम सब नेताओं को बड़ा दिल रखकर कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर चुनाव लड़ना पड़ेगा। वर्ष 2023 मेंराजस्थान,मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनेगी और 2024 में केंद्र में कांग्रेस के गठबंधन इंडिया सरकार बनेगी।
रविवार को श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र के अजीतगढ़ कस्बे में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि हमेशा टकराव की राजनीति से परहेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं लेकिन हमेशा स्वच्छ राजनीति करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब मैं प्रदेश अध्यक्ष था तो प्रदेश में वसुंधरा राजे की सरकार में 163 विधायक थे इसके बावजूद भी कांग्रेस ने आम लोगों की हक की लड़ाई लड़ी और सत्ता लाने का काम किया।
सचिन पायलट ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मान का भूखा होता है। उन्होंने कहा कि श्रीमाधोपुर के लोकप्रिय विधायक दीपेंद्रसिंह शेखावत ने अपने क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ताओं कोजो प्यार और सम्मान दिया है उसी का परिणाम है कि आज यह विशाल जन समूह हम सबको यहां आशीर्वाद देने आया है।उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वह अब चुनाव में सक्रिय रूप से जुड़ जाएं।
सचिन पायलट ने कहा कि श्रीमाधोपुर के विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावतने अपने क्षेत्र का विकास किया है। उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत खराब हुई आप सब की दुआओं के कारण ही वे आज आपके बीच है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिन और राजस्थान के सह प्रभारी काजी निजामुद्दीनने कहा कि देश के हालात ठीक नहीं है। ऐसी स्थिति में हम सब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं विधानसभा का चुनाव जीतने के लिए ईमानदारी के साथ काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा भड़काने का काम करेगी लेकिन उन्हें खदेड़ना है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 के चुनाव में प्रभारी था और कांग्रेस सभी सीटों पर चुनाव जीती थी। अब आपका नया नीम का थाना जिला बना है और कांग्रेस फिर से चुनाव जीतेगी।
कांग्रेस के विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत ने अब चुनाव का बिगुल बज गया है और कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर काम करके कांग्रेस को जीतने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं विकास कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र में शीघ्र ही एक अग्रवाल व्यवसाय द्वारा उद्योग लगाने का निर्णय किया है।उसे यहां के सैकड़ो स्थानीय लोगों रोजगार मिलेगा और क्षेत्र का विकास भी होगा।
दीपेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मैं बीमार हो गया था तो कुछ समय तकअपने क्षेत्र से दूर रहा।उन्होंने कहा कि आपके प्यार और दुआओं के कारण मैं स्वस्थ होकर आपके बीच आया हूं और आपके हर कार्य में उपस्थित रहने का प्रयास करता हूंऔर जो काम होता है उसे करने में पीछे नहीं हटाता। उन्होंने कहा कि विधायक कोष सेअस्पताल के विकास के लिए एक करोड़ की राशि मंजूर हुई है।उस तेजी से विकास संभव हो सकेगा।उन्होंने सचिन पायलटका आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका सहयोग हमेशा ही मिलता रहता है और आगे भी मिलता रहेगा।
क्याथे। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र सिंह शेखावत विधानसभा अध्यक्ष बने और अपने क्षेत्र का जो विकास कराया वह किसी से छुपा हुआ नहीं है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जीतने के लिए हमें आप घर-घर जाकरअपने मतदाताओं से संपर्क करना पड़ेगा ।
देवली के विधायक हरीश मीणा ने कहा कि दीपेंद्र सिंह शेखावत और मैं दोनों ने साथ पढ़ाई की है और शेखावत हमेशा ही राजनीति में आगे रहे हैं। दीपेंद्र सिंह शेखावत के पुत्र बालेंदु शेखावत ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनके पिता ने विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास कराया।उन्होंने कहा कि आज लोगों का प्यार और समर्थन किसान सम्मेलन के माध्यम से मिला है इससे स्पष्ट है कि आने वाले समय में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ जीतेगी।
किसान सम्मेलन को दातारामगढ़ के विधायक वीरेंद्र सिंह,नीमका थाना विधायक सुरेश मोदी, विराट नगर के विधायक इंद्राज सिंह गुर्जर,शाहपुरा से कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी रहे मनीष यादव ने संबोधित किया। इस अवसर पर श्रीमाधोपुरके कार्यकर्ताओं की ओर से सचिन पायलट को 51 किलो फूलों की माला से स्वागत किया गया।
किसान सम्मेलन के माध्यम से कांग्रेस विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह किराए की भीड़ नहीं है।किसान सम्मेलन में आज बड़ी तादाद में महिला शक्ति आई है उसके प्रति में आभार प्रकट करता हूं उन्होंने कहा कि भारी तादाद में लोगों नेआकरजो प्यार और सम्मान मुझे और मेरे परिवार को दिया है मैं इसे कभी नहीं भूल सकता हूं।उन्होंने आम लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि वह हमेशा ही अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय रहे हैं और आने वाले समय में भी रहेंगे।