Saturday, 29 August 2026

अजीतगढ़ में 1 अक्टूबर को किसान सम्मेलन,सचिन पायलट,रंधावा,नारायण सिंह और हेमाराम चौधरी करेंगे शिरकत


अजीतगढ़ में 1 अक्टूबर को किसान सम्मेलन,सचिन पायलट,रंधावा,नारायण सिंह और हेमाराम चौधरी करेंगे शिरकत

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और श्रीमाधोपुर से कांग्रेस विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत ने शक्ति प्रदर्शन करने के लिए अपने विधानसभा विधानसभा क्षेत्र के अजीतगढ़ कस्बे के खेल मैदान पर रविवार 1 अक्टूबर को प्रातः काल 11:00 बजे विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन किया है। इस किसान सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय कार्य समिति सदस्य सचिन पायलट, कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा, सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह,वन मंत्री हेमाराम चौधरी,कृषि विपणन राज्य मंत्रीमुरारी लाल मीणा संबोधित करेंगे। इस किसान सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक परसराम मोरदिया, सुरेश मोदी,हरीश मीणा,इंद्रराज सिंह गुर्जर,मुकेश भाकर,रामनिवास गावड़िया सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी भाग लेंगे। 

विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत के पुत्र बालेंद्र शेखावत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नीम का थाना जिले के अजीतगढ़ में सचिन पायलट पहला कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस किसान सम्मेलन में जिले भर के किसान शामिल होंगे। 

Previous
Next

Related Posts