Saturday, 29 August 2026

कुबेर हत्याकांड कांड में 31 साल बाद 9 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा और 41 आरोपियों को किया बरी


कुबेर हत्याकांड कांड में 31 साल बाद 9 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा और 41 आरोपियों को किया बरी

प्रदेश का चर्चित कुम्हेर हत्याकांड कांड कोर्ट ने शनिवार को 31 साल बाद अपना फैसला सुनाया। इसमें 9 आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा फैसला सुनाया। साक्ष्य के अभाव में न्यायालय ने 41 आरोपियों को बरी कर दिया।

विशिष्ठ न्यायाधीश अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण प्रकरण गिरिजा भारद्वाज ने मामले की सुनवाई की। इसमें सीबीआई की ओर से 83 लोगों को आरोपी बनाया था। इससे पहले सब इंस्पेक्टर कुम्हेर ने इस मामले में 37 जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

6 जून 1992 को बड़ा मोहल्ला कुम्हेर के दो जाति विशेष के लोगों में तनाव हो गया। इसके बाद करीब पांच से छह हजार की भीड़ हथियारों से लैस होकर पेंगोर की ओर से बिजली घर चौराहे की ओर आई और बड़ा मोहल्ला की ओर बढ़ गई। भीड़ ने मकान और बिटौरा में रखें ईंधन में आग लगा दी। भीड़ ने पुलिस पर भी फायरिंग की थी। 

भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने करीब 30 राउंड फायर किए थे। बड़ा मोहल्ला, नाहर गंज डीग गेट और सेढ़ का मढ़ मोहल्ले में आगजनी की घटना से एक जाति के 50-60 घर पूर्ण रूप से जल गए और करीब 200 घर आंशिक रूप से जल गए। इसमें दो महिला सहित सात लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। बाद में 16 लोगों की मौत और 45 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई। 

राज सरकार ने इसके बाद मामला 26 जून 1992 को सीबीआई को सौंपा गया। सीबीआई ने इसमें कुल 83 लोगों को आरोपी बनाया था। मामले के कोर्ट में विचाराधीन होने के दौरान 32 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मफरूर चल रहा है। अब कोर्ट ने 9 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए 41 जनों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।

इन्हें सुनाई सजा न्यायालय ने लक्खो, पारस जैन, प्रेम सिंह, चेतन, मान सिंह, शिव सिंह, राजवीर, पीतम और गोपाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए इन पर अर्थदंड भी लगाया है। 31 साल तक चले इस मामले में कुल 283 गवाह पेश किए गए थे।

एससी एसटी कोर्ट ने प्रकरण में नामजद नौ आरोपियों को उम्रकैद की सजा से दंडित किया है। अब आरोपी हाईकोर्ट में इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं। इसकी अवधि 30 दिन की रहेगी।


    Previous
    Next

    Related Posts