Saturday, 29 August 2026

उप राष्ट्रपति का सीएम गहलोत पर सीधा प्रहार,धनखड़ बोले-कुछ लोग संवैधानिक संस्थाओं पर अमर्यादित टिप्पणियां करते हैं, यह अच्छी बात नहीं


उप राष्ट्रपति का सीएम गहलोत पर सीधा प्रहार,धनखड़ बोले-कुछ लोग संवैधानिक संस्थाओं पर अमर्यादित टिप्पणियां करते हैं, यह अच्छी बात नहीं

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर ट्वीट कर जवाब दिया।उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय में दिए गए भाषण का हिस्से ट्वीट करके सीएम गहलोत पर सीधा प्रहार किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि यहचिंतन,मंथन का विषय है कि कुछ लोग राजनीतिक चश्मा पहनकर संवैधानिक संस्थाओं पर एवं यदि टिप्पणियां करते हैं।उन्होंने कहा किऐसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कियह आचरण हमारी सांस्कृतिक धरोहर के विपरीत है उन्होंने कहा कि जो ऐसा कर रहे हैं , जान अनजाने में देश का अहित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि हम भारतीयता को हमारी सांस्कृतिक धरोहर है उसका सृजन करें मर्यादित आचरण करें।


उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि जो व्यक्ति जितने बड़े पद पर होता है उसका आचरण उतना ही मर्यादित होना चाहिए।उन्होंने कहा कि राजनीतिक फायदा उठाने के लिए कोई भी टिप्पणी करना अच्छी बात नहीं है ।उन्होंने कहा कि राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संवैधानिकसंस्थाओं को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए यह स्वीकार नहीं है।

    Previous
    Next

    Related Posts